245 का निशुल्क नेत्र परीक्षणकर 159 लोगों को मात्र ₹80 में चश्मा प्रदान किए गए
ख़लघाट।विजन स्प्रिंग एवं भारत विकास परिषद शाखा धामनोद व रोटरी इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजक सुनील मिश्रा की प्रेरणा से खलघाट के निकट ग्राम पीपलदागढ़ी एवं ग्राम लुनेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ ।
जिसके तहत ग्राम पीपलदागढ़ी में विजन स्प्रिंग के कार्यकर्ता डॉ कुलदीप के नेतृत्व में डॉ सत्येंद्र कुमार डॉ निखिल कुमार इत्यादि के द्वारा 122 का निशुल्क नेत्र परीक्षण कर 78 लोगों को मात्र 80 रुपए में चश्मे वितरित किए गए ।
इसी प्रकार ग्राम लुनेरा के शिविर में की डॉ सनी मलिक, डॉ सौरव कुमार डॉ अक्षय चौधरी की टीम के द्वारा 123 का निशुल्क परीक्षण कर 81 लोगों को मात्र 80 रुपए में चश्मे वितरित किए गए ।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांत महासचिव विजय नामदेव, शाखा धामनोद के कोषाध्यक्ष राजू सलूजा, पूर्व अध्यक्ष अनूप सक्सेना एवं पूर्व सचिव विजेंद्र सिंह चौहान सहित सपांच हीरालाल भूरिया, उप सरपंच अंतरसिंह भी उपस्थित रहे ।


