दमोंह/भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तहसीलदारों को क्षेत्र अनुसार पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।
कलेक्टर श्री कोचर ने तहसीलदार दमोह मोहित जैन को नगर पालिका दमोह एवं हिण्डोरिया के लिये, तहसीलदार दमयंती नगर रॉविन जैन को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र जनपद पंचायत दमोह के लिये, तहसीलदार पटेरा शैलेन्द्र बिहारी शर्मा को जनपद पंचायत पटेरा, नगर परिषद पटेरा के लिये, तहसीलदार हटा प्रवीण त्रिपाठी को जनपद पंचायत हटा, नगर पालिका हटा के लिये, तहसीलदार बटियागढ़ योगेन्द्र चौधरी को जनपद पंचायत बटियागढ़ के लिये, तहसीलदार पथरिया दीपा चतुर्वेदी को जनपद पंचायत पथरिया, नगर परिषद पथरिया के लिये, तहसीलदार तेन्दूखेड़ा विवेक व्यास को जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा, नगर परिषद तेन्दूखेड़ा के लिये एवं तहसीलदार जबेरा सोनम पाण्डेय को जनपद पंचायत जबेरा के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
कलेक्टर श्री कोचर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त ग्रामों/वार्डों में सर्वे एवं शिविरों के आयोजन निर्धारित समय सीमा में कराये जाने के लिए क्षेत्र स्तर पर सतत् निगरानी, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण किया जाना सुनिश्चित किया जाये एवं सर्वे तथा शिविरों की अद्यतन स्थिति से अनुविभाग स्तरीय नोडल अधिकारी (अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को सतत् रूप से अवगत कराया जाये।दमोंह ब्यूरों चीफ/अर्जुन सिंह लोधी


