दमोंह/ जिला जेल दमोह में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पर्व पर गीता महोत्सव और श्रीमद् भागवद गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों द्वारा श्रीमद् भागवद् गीता का पाठ किया एंव कर्म योग, भक्ति योग, ज्ञान योग, कर्म वैराग्य योग, ध्यान योग, विज्ञान योग, अनासक्ति योग का संपूर्ण पाठ कर गीता के उपदेश दिए। इस दौरान कर्म योग को जीवन का सबसे बडा योग, भक्ति योग को इश्वर के प्रति सर्वश्रेष्ठ योग, ज्ञान योग को अमृत के समान, ध्यान योग को बुद्धिमत्ता का सूत्र बताया गया।दमोंह ब्यूरों चीफ/अर्जुन सिंह लोधी


