देवास पीपलरावां। नगर पंचायत पीपलरावा में ऐमिनेंस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में संकुल प्रभारी शिवेशचंद्र धाकड़ व मुन्नालाल अंगोरिया, शिवप्रसाद पाटीदार, संस्करण से संस्कार स्कूल प्रचार्य रामलखन यादव, नई दुनिया प्रकाश नागर उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्टाफ एवं विद्यार्थीयों द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। संकुल प्रभारी धाकड़ ने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। प्राचार्य अंगोरिया ने बच्चों को मोबाइल फोन का सदुपयोग करने की सलाह दी। शिवप्रसाद पाटीदार ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को फोटो फ्रेम भेंट की गई। संचालन गौरव सेंधव ने तथा आभार प्राचार्य सुरेंद्र सेंधव ने माना


