
बीना ।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे के निवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ सभी भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारी ने देखा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखकर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम देखने के बाद देश के लिए और अपने क्षेत्र के लिए कुछ अलग करने की तीव्रता जागृत होती है और उन्हें सुनकर एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
मां की बात कार्यक्रम में भाजपा के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

