ललितपुर । उपजिलाधिकारी सदर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि श्री श्री 1008 सिंद्धबाबा राखपंचमपुर मन्दिर रंगपंचमी मेला के आयोजन के लिये व्यवस्था हेतु तहसील प्रांगण में दिनांक 11 मार्च 2025 को 11.00 बजे पूर्वान्ह साईकिल स्टैण्ड तथा शामयाना व सी०सी०टी०बी० कैमरा एवं भोजशाला हेतु भोजन बनाने बाले रसोईयों आदि की व्यवस्था संबंधी कार्य कराये जाने हेतु नीलामी/ठेका हेतु तिथि निर्धारित की गई है।
अतः नीलामी हेतु इच्छुक ठेकेदार निधारित तिथि व समय पर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभा करें।




