बीना ।अडीबाजी कर पैसे मांगना न देने पर अपहरण कर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना ।आदतन आरोपी ने दहशत फैलाने अपना रॉब दिखाने व्यक्ति का किया था अपहरण कमरा मे बंद कर, पैसों की मांग न  देने पर युवक से की थी मारपीट*
मामला इस प्रकार है थाना बीना के
*अप क्रं*_ 173/25
*धारा*_ -296,140(3),351(3),115(2),119(1), 3(1)(द),3(1)(ध), 3(2)(V-A) एससीएसटी एक्ट
*नाम पता फरियादी*- नरेन्द्र पिता चंद्रभान अहिरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम भिलावली थाना बीना
*नाम अभियुक्त* – 1अमन अहिरवार , 2 नितन अहिरवार, 3 हर्ष विश्वकर्मा 4 अपचारी , सभी निवासी बीना
*घटना का विवरण* – दिनांक समय घटना को खुरई ब्रिज होते हुये घर तरफ जाते समय  रास्ते में  आरोपी अमन अहिरवार , नितन अहिरवार, अपचारी और हर्ष विश्वकर्मा का आना और फरियादी को कहना कि आज की दारू पार्टी के लिये पैसे दो , फरियादी के मना करने पर आरोपी अमन अहिरवार द्वारा फरियादी को मोटरसाईकल पर जबरदस्ती बैठाकर आरोपी नितिन अहिरवार के जवाहर वार्ड स्थित घर ले जाना जहां सभी उपरोक्त आरोपियों द्वारा मारपीट करना बताया । फिर आरोपी अमन अहिरवार द्वारा फरियादी को रिपोर्ट करने जाने पर  जान से मारने की धमकी देना बताया । जो लगातार डर के कारण फरियादी  थाना रिपोर्ट को नहीं आ सका था और बीना से मजदूरी करने बाहर चला गया था । जो कुछ दिन पहले घर आया और यह बात अपने पिता और मित्र  को बताया था तो उन्होने समझाइस दी जिससे आज दिनांक 20/03/25 को थाना रिपोर्ट को आने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी अमन अहिरवार आदतन अपराधी हैं, जिस पर 14 अपराध दर्ज है, जिसने अपने साथियों के साथ फरियादी के साथ अपहरण कर मारपीट की, एवं दहशत फैलाने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया,

*गिरफ्तार आरोपी*_  हर्ष पिता कमलेश विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष नि मनोरमा वार्ड बीना,
अपचारी किशोर को अभिरक्षा मे लिया गया,
आरोपी _ अमन अहिरवार पिता सुरेश नि जवाहर वार्ड बीना वर्तमान मे जेल मे निरुद्ध है , जिस पर पूर्व से 14 अपराध पंजीबद्ध है
आरोपी _ नितिन अहिरवार फरार है तलाश जारी है

*विवेचना अधिकारी* श्री नितेश पटेल SDOP बीना

*टीम*_अनूप यादव थाना प्रभारी बीना, SI निशांत भगत, SI  RK जोरम, ASI सी बी सिंह,HC  सुरेंद्र राजपूत, आर भूपेंद्र, आर प्रेमजीत, आर रवि भदौरिया, आर दीप सिंह, आर जितेंद्र धाकड़, आर अमनदीप, आर  अर्पित मिश्र, म आर रेवती का योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।