ठाकुर बाबा मंदिर के पुजारी-ट्रस्ट कोषाध्यक्ष के बीच विवाद, पुलिस जांच के लिए पहुंची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जरुआखेड़ा (सागर), देव श्री ठाकुर बाबा मंदिर पर बुधवार को मंदिर की दान की राशि जमा न करने को लेकर मंदिर के पुजारी जगदीश चौबे और ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर के बीच बुधवार दोपहर 12 बजे बातचीत हुई थी। इसके बाद कोषाध्यक्ष अपने घर आ गए और पुजारी मंदिर चले गए। उसी दिन दोपहर 2:30 बजे पुजारी एवं मंदिर परिसर में स्थित कुछ दुकानदारों द्वारा जिनका किराया बकाया है, उन सभी ने मिलकर ठाकुर बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में ताले डाल दिए।

ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर के विरोध में आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि मंदिर के पुजारी के साथ कोषाध्यक्ष ने गाली गलौज की। उनका हाथ पकड़कर मंदिर से बाहर निकाल दिया। जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और अस्पताल में भर्ती किया। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव मामले की जांच करने मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें दोनों के बीच बातचीत होना दिखाई दे रही है। ट्रस्ट के सह सचिव डॉ. जेएस ठाकुर, लखन सिंह राजपूत व अन्य सदस्य भी साथ में दिखाई दे रहे हैं। वहीं बुधवार को पुजारी के परिजन द्वारा फोन लगाकर ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर अन्य सदस्यों से अभद्रता करने के मामले में ट्रस्ट समिति ने पुलिस चौकी में शिकायत की है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव ने कहा कि आवेदन आया है, जिसकी जांच करने ठाकुर बाबा मंदिर पहुंचा था। मंदिर परिसर में लगे कैमरों की भी जांच की है। मामले में ट्रस्ट अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने हस्तक्षेप कर बुधवार शाम 4 बजे मंदिर के ताले खुलवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?