दमोंह/ श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक जिला दमोह, के निर्देशन एवं श्री संदीप मिश्रा अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक दमोह तथा एसडीओपी तेन्दूखेड़ा श्री देवी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा एवं टीम द्वारा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति के विरुध्द कार्यवाही की गयी।
दिनाँक 23/11/2024 को मुखबिर द्वारा ग्राम पाठादौ मे यात्री प्रतीक्षालय के सामने अवैध शराब रखे होने की सूचना मिलने पर हमराही स्टाफ शासकीय अधिग्रहीत वाहन के सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर ग्राम पाठादौ मे यात्री प्रतीक्षालय के सामने पहुँचा जो एक व्यक्ति अपनी दुकान के बाजू में पीछे तरफ सूखे पुआर के अंदर कुछ खाकी रंग के कार्टून छिपाये था जो साक्षियानों के समक्ष वीडियो निर्माण करते हुये पुआर को हटाकर देखा जो कुल 08 कार्टून खाकी रंग के रखे मिले जिनमें तीन कार्टून में देशी प्लेन शराब के कुल 150 पाव कीमती 10,500/- रूपये एवं पाच कार्टून में देशी लाल मशाला शराब के कुल 250 पाव कीमती 25,000/- रूपये कुल देशी प्लेन एवं लाल मशाला शराब के कुल 400 पाव कीमती 35,500/- रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार आरोपी*
बेडीलाल पिता बैजनाथ गौङ ठाकुर उम्र 25 साल नि. ग्राम पाठादौ थाना तेन्दूखेडा, जिला दमोह


