देवरी(सागर)। देवरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगर सलैया में दो व्यक्ति द्वारा गांव में बने मंदिर के शिवलिंग को अपने घर ले गया,जब ग्रामीणों ने मंदिर जाकर देखा तो एक छोटा शिवलिंग टूटी अवस्था में भी मिला, इसके बाद सभी गांव के लोग एवं हिंदू संगठन एकजुट हो गए और देवरी पुलिस थाने में लिखित शिकायत की इसके बाद पुलिस द्वारा दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,299 303(2), 324(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता ऋषभ चौहान ने बताया कि घटना दिनांक 31 मार्च की रात करीब 11 बजे की बात है।में गांव के लोग अपना ट्रेक्टर ट्राली लेकर ग्राम बिछुआ से खमरिया रोड पर टपरियों के पास अपने खेत पर जा रहा था।जैसे ही में ग्राम बिछुआ की राशन दुकान के सामने पहुंचा तो मैने अपने ट्रेक्टर की लाईट से देखा कि रमजान एवं सोमपाल अपनी मोटर साईकिल पर बीच में शिवलिंग चोरी करके देवरी तरफ जा रहे थे। तब खमरिया माता मंदिर जाकर देखा तो वहां पर में एवं मेरे बड़े शिवलिंग गायब थे और छोटे शिवलिंग खण्डित अवस्था में दिखाई दिये। उसी समय भाई सतेन्द चौहान बमरिया माता मंदिर के पास अपनी मोटर साईकिल से आ गया था तब सतेन्द्र चौहान ने रमजान एवं सोमपाल का मोटर साईकिल से पीछा किया तो रमजान एवं सोमपाल दोनों मुझे रमजान के घर के बाहर खड़े हुए मिले एवं रमजान के घर के बाहर बने हुए आंगन में शिवलिंग सतेन्द बौहान को दिखाई दिये। तब मैने ने दोनों से पूछा कि अमरिया माता मंदिर ग्राम बिछुआ से शिवलिंग क्यों उठा लाये तो दोनो मेरे साथ मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देने लगे। तब मैं अपने बड़े भाई सतेन्द्र चौहान के साथ ग्राम बिछुआ गया था जहां पर घटना की जानकारी ग्राम बिछुआ के पूर्व सरपंच बबलू राजपूत को दी थी। फिर सभी लोगो ने चोरी गये शिवलिंग को मंदिर में वापस रखवा दिया था। रमजान एव सोमपाल ने हमारे पूजा करने के मंदिर से शिवलिंग को खण्डित कर दिया तथा एक शिवलिंग चुरा कर ले गये थे जिससे हम लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है तथा शिवलिंग जिसकी कुल कीमत रु. 10000/- थी खण्डित की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग एवं हिंदू संगठन ने आकर पुलिस थाने में ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की।



