देवरी।ग्राम जामुनपानी में आदिवासी भाइयों के बीच समाजसेवी
श्री संदीप जैन बबलू सिनेमा_जी ने सेवा दिवस के रूप मे मनाया अपना जन्मदिन कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान शिव जी की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इसके पश्चात कन्या पूजन कर बच्चों को पेन कॉपी, कंपास वितरित किए,मातृ शक्ति बहनों को साड़ियां वितरित की बुजुर्गों को कंबल वितरण किया समाजसेवी श्री संदीप जैन बबलू सिनेमा जी द्वारा कई वर्षों से आदिवासी ग्राम में अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है कार्यक्रम उपरांत आदिवासी परिवार में आदिवासी भाइयों के साथ सहभोज किया इस अवसर सरपंच श्री प्रशांत यादव जी , श्री लक्ष्मीकांत दुबे जी, श्री गुलाब घोषी जी, श्री विजय राजपूत जी, श्री बलवंत सिंह राजपूत जी, आदि अधिक संख्या में मातृशक्ति एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।लोकेशन देवरी
सागर से देवभूषण दुबे की रिपोर्ट

