देवास पीपलरावा । गंगा जमुना तहजीब की मिशाल देखने को मिली। एक दूसरे को गले लगाकर दी त्योहारों की शुभकामनायें ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देवास पीपलरावा ।- सोमवार को मुस्लिम समाज पुरे भारतवर्ष मे ईद मना रहा था।  वही हिन्दू धर्मावलंबी हिंदू धर्मानुसार नवरात्री मना रहा है । वही पीपलरावा मे सोमवार को मुस्लिम समाज सुबह ईद मना रहा था. तो नगर के माली पूरा मे राम मंदिर मे भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की तैयारी हो रही थी जिसको देखते हुए दोपहर मे मालिपुरा से जुलुस के रूप मे एक चल समारोह निकाला गया. जिसमे भगवान राम की प्रतिमा बग्गी मे सवार थी. तथा श्रद्धालु धार्मिक गीतों पर झूम रहे थे. तथा महिलाए कलश लेकर राम कीर्तन कर चल रही थी । चल समारोह में कई दशक से जो नगर की पहचान गंगा जमुना वाला नगर है. उसी को कायम रखते हुए नगर के स्थानीय बस स्टैंड पर सुबह नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही हिंदू समाजन द्वारा नमाजियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर मुस्लिम भाइयो को गले लगाकर ईद की शुभकामनाए दी । वही दोपहर को जगह जगह मुस्लिम समाज सहित अनैक सामाजिक संगठनों ने चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. इस मिशाल से नगर की पहचान दूर अंचल तक विद्धमान है. वही चल समारोह मे प्रशासन बड़ी मुस्तेदी से नजर आया. वही सुरक्षा की दृष्टि से एस डी ओ पी दीपा मांडवे के साथ थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने अपने स्टॉफ के साथ व्यवस्था बनाए रखी । वही मुस्लिम भाइयों के द्वारा राम हनुमान जुलूस पर पुष्प वर्षा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?