देवास ।भाजपा की दिल्ली में हुई जीत का देवास में मना जश्न, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देवास। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न देवास में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सेंधव ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में पार्टी को 27 साल बाद बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों को दिया। देश के 16 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली की जनता का दिल जीत लिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि वे अब आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के झूठ-फरेब में आने वाले नहीं हैं। भाजपा की इस जीत का श्रेय मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है।  कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और विजय उत्सव में शामिल होकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर पार्टी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।