मोहन बड़ोदिया– पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,एसडीओपी शाजापुर के नेतृत्व में चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर कार्यवाही करने के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। चोरी की घटनाओ पर रोक लगाने के इसी तारतम्य में घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.03.2025 को फरियादी इंद्रजीत पिता शंकरलाल मेघवाल प्रोजेक्ट मैनेजर निवासी सोलर प्लांट देहरीपाल ने रिपोर्ट लेख करवाई की दिनांक 09-10 मार्च की दरिम्यानी रात्री में कोई अज्ञात चोर 220 मेघावाट सोलर प्लाट देहरीपाल से 5.5 किलोमीटर कॉपर की सोलर प्लेटो मे लगने वाली डीसी केवल किमती 08 लाख रूपये चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर मोहन बड़ोदिया पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 65/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
दौराने विवेचना पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपुत के निर्देशन में एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी. एस. बघेल, एसडीओपी गोपालसिह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर सुद्रढ मुखबीर सुचना के आधार पर अज्ञात चोर व चोरी गये मश्रुका की पतारसी की गई, चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले आरोपी धर्मेन्द्र पिता तकेसिंह जाति राजपुत उम्र 21 साल,गुलशन पिता बालचन्द्र उम्र 20 साल निवासी गण ग्राम चौमा डाक बंगला व संतोष पिता कालुसिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम गोविन्दा को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गयी उपरोक्त 5.5 किलोमीटर कॉपर की सोलर प्लेटो में लगने वाली डीसी केवल किमती करीबन 08 लाख रूपये रूपये की बरामद की गई व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकल क्रं. MP 42 ZA 4110 जप्त कर आरोपियो को न्यायालय शाजापुर पेश किया गया था तथा अन्य अपराध में पुछताछ हेतु एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है. बाद आरोपियो को आज दिनांक 18 मार्च को न्यायालय शाजापुर पेश किया जावेगा। उक्त सराहनीय कार्य में मोहन बडोदिया पुलिस थाना प्रभारी प्रेमकिशोर व्यास,सउनि. सैय्यद मेहमुद अली,प्र.आर. विनोद शर्मा, आर. जितेन्द्रसिंह राजपुत, आर. देवीसिंह दाँगी, आर. सुरेश राठौर, आर. अनिल सेन, चालक आर. सुभाष दाँगी और सुरेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


