पक्ष विपक्ष के बीच केंद्रीय अंतरिम बजट को लेकर बयानबाजी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर/छत्तीसगढ़।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सदन में अंतरिम बजट पेश किया। कांग्रेस के कई सांसदों ने इस अंतरिम बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इसमें आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सदन में अंतरिम बजट पेश किया। इस अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, ‘बजट भाषण बहुत छोटा और निराशाजनक था। उन्होंने कहा इसमें बहुत अधिक बयानबाजी थी। कई मुद्दों को छुआ नहीं गया। बेरोजगारी जैसे मुद्दे का उल्लेख ही नहीं किया गया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह सरकार अपनी विफलता को भी सफलता को रूप में पेश करेगी। आम भारतीय मतदता से पूछिए कि सरकार की नीतियों से उसकी जेब में क्या मिला तो इसका जवाब मिल जाएगा कि देश का आम आदमी क्या सोचता है।’

बस्तर सांसद व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भी बजट को निराशाजनक बजट बताया हैं और कहा कि यह बजट लोकहित का नही हैं फेल बजट है। इसमें महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नही हैं । बजट में आम वर्गों,किसानों, व्यपारियो के लिए कुछ नही हैं।

वंही पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा दिये गए बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा की जब पूरा देश बजट पर खुशी जता रहा हैं… तो विपक्ष तो रोयेगा ही..साल के शुरुवात में देश के लिए लाए वाये बजट को ऐतिहासिक बताया हैं  इस सर्वोत्तम बजट पर विपक्ष का जो बयान आना है  वह तो आएगा ही लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर दौड़ रहा हैं..जिसे विपक्ष पचा नही पा रहा हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया बजट को रोने वाला https://youtu.be/E-II0A7BW_c?si=cC_YC9lEjIFqXqts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?