गौरझामर। जैसे जैसे गर्मी का प्रचण्ड प्रकोप बढ रहा है लोग इससे बचाव व राहत के लिए पंखा ,कूलर ,एसी आदि का सहारा ले रहे है इस भीषण गर्मी व लू के थपेडो मे पेडो की नैसर्गिक शीतल छाया भी नही बचा पा रही है वहां भी लोग गर्मी से तो बचाव तो कर लेते है लेकिन उमस से वह वहां भी पसीना पसीना हो जाते है गर्मी के इस असहनीय मौसम मे मप्र पू क्षे वि वि क लि ,की अनियमित विधुत आपूर्ति की त्रृटि पूर्ण सेवाओ से उपभोक्ताओं मे गहन असंतोष है भीषण व जानलेवा गर्मी मे बेनागा विधुत आपूर्ति के स्थान पर दिन व रात मे कई बार बिना सूचना व मुनादी के घन्टो विधुत कटौती लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंचा रही है इस सम्बन्ध मे उपभोक्ताओं के व्दारा केसली ,रहली तथा सागर कार्यालयो मे बैठे बरिष्ठ अधिकारियो का ध्यान कई बार आकर्षित कराने के बाद भी विधुत कटौती मे सुधार नही किये जाने से उपभोक्ताओं ने सख्त लहजे मे कहा है की अब विधुत क,की बेवफाई बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है विभाग यदि इस पर गम्भीरता पूर्वक विचार नही करता तो गौरझामर व आसपास के गांवो के पीडित परेशान उपभोक्ताओ ,किसानो का कहना है की वह मजबूरी मे विधुत अव्यवस्था के खिलाफ सामूहिक रुप से जन आंदोलन करने को विवश होगे ,जनापेक्षा है विधुत क,विधुत उपभोक्ताओ की विधुत समस्याओ का भली भांति समझेगा।

