गौरझामर। नागरिको के बार बार अनुरोध के बावजूद ग्राम पंचायत गौरझामर वार्ड नम्बर सात के प्रमुख रिंग रोड मार्ग के पुनर्निर्माण की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नही दे रही है परिणाम स्वरूप इस मार्ग पर भारी वाहनो की भरमार के कारण यह सडक काफी दयनीय हालत में पहुंच गई है जगह-जगह सीमेन्ट कंक्रीट उखड जाने से गड्ढे घातक रूप ले चुके है सडक के बीचो बीच पक्की व बडी पुलिया नही बनाये जाने से फूलबाग ,मेन रोड, बस स्टेन्ड की ओर से बहकर आने वाला पूरा बरसाती पानी तीव्र वेग से इसी सडक के ऊपर से होकर निकलता है जिससे सडक के बीच मे कटाव बन गया है जो वाहनो के आवागमन बाधक है बता दे की इस रिगरोड के बनने से मेनरोड पर वाहनो का दबाव काफी कम हो गया था क्योकि नगर मे जाने वाले सभी छोटे बडे टु व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन इसी शार्ट कट रिगरोड मार्ग से ही आवागमन करते थे जिससे बसस्टेण्ड व मेन रोड पर वाहनो का दबाव काफी कम हो जाता है बता दे की जबसे यह सडक खराब व गड्ढो मे तब्दील हुई है तभी से वाहन इस रोड से सीधे न जाकर बसस्टेण्ड से होकर घुमाव दार मार्ग से नगर प्रवेश करते है जिससे मेन रोड पर वाहनो का दबाव काफी बढ गया है इससे बसस्टेण्ड मेनरोड पर जाम लगने व आये दिन दुर्घटनाये होने की खबरे मिल रही है उल्लेखनीय है की कथित क्षतिग्रस्त रिगरोड की लंबाई महज सौ मीटर है यह सडक मेनरोड से पुरानी ग्राम पंचायत के पास से तारासेन के यहा से जैनमन्दिर होते हुए पुराना एन एच छब्बीस मार्ग से मिलता है इस क्षतिग्रस्त सडक का पचायत शीध्र ही पुलिया सहित पुनर्निर्माण बरसात पूर्व कराये ऐसी जनापेक्षा है।



