मड़ावरा (ललितपुर) ग्राम पंचायत साढूमल में आवारा गौवंश को लेकर लोग काफी काफी परेशान हैं। भाजपा सेक्टर संयोजक विक्रम सिंह तोमर ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि ग्राम साढूमल में करीब एक सैकड़ा आवारा गौवंश गांव में विचरण कर रहे हैं, जो किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसान काफी परेशान हैं। इसके अलावा मुख्य सड़क पर बैठे रहते हैं, जिस कारण सड़क हादसे होने की भी आशंका बनी रहती है। उप जिलाधिकारी से मांग की गई, कि गांव में विचरण कर रहे आवारा गौवंश को किसी नजदीकी गौशाला भेजा जाए।


