विधायक निर्मला सप्रे के इस्तीफे एवं अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 6 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना (टीएमई न्यूज)। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 सितंबर को कांग्रेस का प्रदर्शन अंबेडकर चौराहे पर किया जाएगा, जिसमें सोयाबीन व अन्य फसलों की दाम वृद्धि, महिला अत्याचार, बिजली बिलों की अत्यधिक वृद्धि, उर्वरकों की कमी, टूटी पुल पुलिया, सड़कों की खस्ता हालत, दल-बदल के कारण बीना विधायक से इस्तीफे की मांग, हाल में आई बाढ़ के पीड़ितों को सहायता राशि की मांग, बीना जिला बनाओ व बीना क्षेत्र के छूटे हुए गांव बीना नदी परियोजना में जोड़ने की मांग और बीना में बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिसमें पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी डेलिगेट, कांग्रेस के जिला पंचायत के पूर्व व वर्तमान सदस्य, जनपद पंचायत के पूर्व व वर्तमान सदस्य, पार्षद व पूर्व पार्षद, पूर्व ब्लाक/शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षगण, सभी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, इच्छुक प्रत्याशी, सभी मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष, बीएलए, बूथ प्रभारी, सभी सक्रिय कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी मोर्चा संगठन और सभी कांग्रेस परिवार की उपस्थिति अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?