विश्व की सात अजूबे में शामिल ताजमहल अब देख सकेंगे फ्री में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आगरा/आज से तीन दिन तक ताज में नो टिकट
आमतौर पर ताजमहल को फ्री में देखने का मौका कम ही मिलता है। अगर मिल भी जाए तो मुख्य गुंबद और शहंशाह शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें देखने को नहीं मिलती हैं। साल में तीन दिन ही ये मौका होता है जब मुख्य गुंबद और शाहजहां और मुमताज की कब्रे खुलती हैं।

आगरा घूमने जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। बादशाह शाहजहां के 369 वें उर्स के मौके पर बिना टिकट एंट्री मिलेगी। आज से तीन दिनों के लिए ताज का दीदार मुफ्त में कर सकेंगे। इस बार छह से आठ फरवरी तक शाहजहां का उर्स मनाया जाएगा और तीन दिन पर्यटकों के लिए ताजमहल में एंट्री फ्री रहेगी।

एएसआइ ने निशुल्क किया स्मारक
शाहजहां के उर्स में मुख्य मकबरे के तहखाना में स्थित शाहजहां व मुमताज की कब्रें पर्यटकों के लिए खोली जाती हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने छह व सात फरवरी को दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक और आठ फरवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक स्मारक में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?