शाजापुर ।जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप सिद्धाचल की साधारण सभा सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाजापुर  । जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप सिद्धाचल की वर्ष 2025 की प्रथम साधारण सभा सलोनी गार्डन कनाडीया रोड़ पर “लक बाय चांस” की थीम पर आयोजित की गई।
साधारण सभा में फेडरेशन के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जी ललवानी एवं वर्तमान राष्ट्रीय सचिव मनोहर लोढ़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण की प्रस्तुति सीमा जैन,अनिला पोरवाल,मीना नाहटा के द्वारा किया गया।
आयोजन में पधारे अतिथि विजय ललवानी का सम्मान पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर पोरवाल एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव मनोहर लोढ़ा का सम्मान सिद्धाचल के अध्यक्ष विरेन्द्र जैन के साथ गंम्भीर जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक विरेन्द्र सीमा जैन एवं श्रीमती मीना नाहटा ने सभी मेम्बर को लक बाय चांस थीम पर बच्चों और बड़ों को बहुत ही शानदार गेम खीलाए सभी ने खुब आनंद लीया। साथ ही सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । अंत में आभार ग्रुप सचिव दीनेश जैन ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?