समोसा उधारी में देने से मना करने पर ग्राहक ने दुकानदार पर खौलता तेल डाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना में एक दुकानदार ने उधार में समोसा देने से मना किया तो युवक ने कढ़ाई का खौलता तेल उस पर डाल दिया। दुकानदार 25% आग में झुलस गया। उसके परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां से दुकानदार को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सतौरिया गांव की गुरुवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मोहन पिता मिट्ठूलाल चढ़ार उम्र 32 की चाय-नाश्ते की दुकान है। ऋषिराज कुर्मी गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ समोसा खाने पहुंचा था। इस पर मोहन ने कहा था कि तुम्हारे पहले के करीब 250-300 रुपए उधार पड़े हुए हैं। पहले और अभी के रुपए दे दो। इसके बाद समोसा दूंगा। ये सुनकर ऋषिराज भड़क गया और कढ़ाई का खौलता हुआ तेल उसके ऊपर डाल दिया। मोहन का हाथ, पैर, जांच और पेट बुरी तरह जल गया। बीना थाना पुलिस ने मोहन के बयान दर्ज कर लिए हैं।

आरोपी पर पहले से हत्या का मामला भी दर्ज है।पुलिस के अनुसार आरोपी ऋषिराज कुर्मी ने साल 2020 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल में था। जमानत पर रिहा हुआ था। अब लोगों को डरा धमकाकर रुपए ले लेता है। हत्या के अलावा उस पर और भी मामले बीना थाने में दर्ज हैं।

बीना की छोटी बजरिया चौकी प्रभारी रामदीन सिंह ने बताया कि घायल मोहन के बयान दर्ज किए गए हैं। उसने आरोपी से पहले के उधार के रुपए मांगे तो आरोपी भड़क गया। पुलिस ने आरोपी ऋषिराज पिता श्रीराम कुर्मी उम्र 26 बर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 294, 323, 326, 506 सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?