सिरोंज ।मध्यप्रदेश जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश जैन गोहिल के अपने ग्रह नगर सिरोंज में प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर आइजा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि राकेश जैन गोहिल कई वर्षो जैन समाज में तीर्थ क्षेत्रो का उद्वार एंव समाज को संगठित कर समाज में फैल रही कुर्तियो को दूर करने का प्रयास काफी समय से कर रहें है। उनकी नियुक्ति प्रदेश जैन समाज ने सागर में विराजमान मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के सांनिध्य में सम्पन्न हुआ था। इस मौके पर श्री गोहिल को बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन गुरधानी,पचखनी जैन मंदिर के अध्यक्ष डॉ राजीव जैन बंटी,जैन बडें मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण जैन भूपत,जैन समाज के कोषाध्यक्ष विजय जैन भौरिया,छत्री जैन मंदिर के अध्यक्ष अतुल जैन भूपत,दिगम्बर जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विक्रांत गोयल,संदीप चम्पतिया,सुमित चम्पतिया,विवेक भल्ला,जैन समाज के मंत्री जितेन्द्र जैन बब्लू,पचखनी जैन मंदिर के मंत्री सौरभ जैन गुलाबगंज,जैन बडें मंदिर के ट्रस्टी अनिल जैन सिंघई,कपिल जैन प्याराखेडी,राकेश जैन तेल वाले,देवेन्द्र जैन गुड वाले,पचखनी जैन मंदिर के संजय जैन टोडरमल,पवन जैन टीले वाले,संजीव जैन रैखला,संत सुधा सागर के वरिष्ठ सदस्य दिव्यांश जैन,नरेन्द्र जैन आदि ने श्री जैन को बधाई दी।
जैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष की मीडिया से विशेष चर्चा – जैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जैन गोहिल ने मीडिया से विशेष चर्चा करते हुए कहा कि हमें जैन समाज में संगठित होने की अति आवश्यकता है। सभी संगठनों को मिलकर जैन धर्म के लिए काम करना पडेगा। जैन दर्शन में 24वें तीर्थकर हुए है और वह 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी को ही लोग जानते व पहचानते है जहा तक कि पीएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उन्ही का जिक्र होता हैं ऐसे में हमें पहले तीर्थकर भगवान आदिनाथ का स्मरण जन मानस को कराना होगा। क्योकि वह हमारे पहले तीर्थकर थें। वही उन्होने नई पीढी को संस्कारित करने की बात पर भी जोर दिया। उन्होने शासन से अपेक्षा की है कि जिस तरह सरकार महावीर जयंती पर सरकारी छुट्टी रखती है उसी तरह सरकार को जैन समाज के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ जिन्हें ऋषभ देव भी कहा जाता है उनकी जयंती पर भी सरकार को शासकीय छुट्टी रखना चाहिए। वही उन्होने समाज के सभी संगठनो से अपेक्षा कि है कि भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक,मूक्ष कल्याणक व क्षमावाणी जैसे पर्वो को सार्वजनिक रूप से मनाए।
कार्यो को जनजन तक पहुचने का काम करेगें – मुनि पुगंव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के आर्शीवाद से देश भर में जैन धर्म और समाज को संगठित करने के लिए जो शुरूआत हुई उसको जनजन तक पहुचाएंगे। जिसमें युवा वर्ग,महिलाओं का संगठन आदि समाज सुधार को लेकर जो मुनि श्री के आदेश हुए है उन्हें हम पूरा करेगे। साथ ही उन्ही के आदेशानुसार इस क्षेत्र में तेजी से जिन महानुभावी को जिम्मेदारी मिली है उन्होने अपने अपने कार्य प्रारंभ कर दिए है और उनके कार्यो के अच्छे परिणाम भी आना प्रारंभ हो गया है।
मै स्वागत सम्मान से हूं दूर – प्रदेश जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन गोहिल ने कहा कि मैने यह नियम लिया है कि में स्वागत व सम्मान से दूर रहूगा और सिरोंज तो मेरा जन्म स्थान है। में अपना सम्मान नही कराउगा। वही उन्होने कहा कि में सिरोंज जैन समाज की भावनाओ व मेरे शुभचितंको,मित्रो की भावना का सम्मान करता हूं। हम सबको मिलकर स्वागत सत्कार से दूर होकर मुनि श्री सुधा सागर जी के प्राणा व उनके आदेशो का पालना करना है।


