शाजापुर (टीएमई न्यूज)। स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में वृहद स्तर पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वच्छता श्रमदान किया गया। इस दौरान मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत सीईओ अमृतराज सिसोदिया, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी आरती पडोले, ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि नारायण पाटीदार, जनपद सदस्य गोपाल राठौर, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, संदीप पाटीदार और जनपद और ग्राम पंचायत के कर्मचारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



