डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी बने नए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बलिया के डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी को भारत का नया ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) नियुक्त कर दिया गया है। वह 28 फरवरी 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने डॉ. वी जी सोमानी की जगह ली है। डॉ. सोमानी का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो गया था। इसके बाद डॉ. पी बी एन प्रसाद को 16 से 28 फरवरी तक पद का प्रभार दिया गया था। राजीव सिंह को ड्रग कंट्रोलर जनरल का पदभार मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के ही डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी मूल रूप से निवासी हैं। उनके देश के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल बन जाने से लोग घर पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं।

बता दें कि राजीव सिंह भारतीय फार्माकोपिया आयोग के सचिव-सह-वैज्ञानिक पद पर कार्यरत थे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पिछले महीने डीसीजीआई के पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। इसको संज्ञान लेकर मंत्री मंडल समिति ने आदेश पारित किया। अब वो डॉ. वीजी सोमानी का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो गया था।

डीसीजीआई केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) का प्रमुख पद होता है, जो देश भर में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके पास नई दवाओं को मंजूरी देने और क्लीनिकल ट्रायल को विनियमित करने का भी अधिकार होता है। राजीव सिंह नाम से 250 से ज्यादा पेटेंट दवाएं भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?