

बीना सागर जिले से 1100 रामभक्तों को लेकर अयोध्या स्पेशल ट्रेन बीना से मंगलवार की रात 11:00 बजे रवाना हुई इस टाइम को भाजपा के सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने हरी हांडी दिखाकर रवाना किया।
बीना रेलवे स्टेशन पर रामलला के भक्तों को पहली बार जो स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है उसके लिए एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रेलवे विभाग द्वारा किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया शामिल हुए ।
यात्रा प्रभारी के रूप में मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रेन 9 फरवरी को वापस यात्रियों को लेकर लौटेगी इस दौरान सभी सुविधाओं के साथ यात्रियों को बकाया दी श्री रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और रेलवे अधिकारी शामिल हुए।

