झांसी गेट अंडर ब्रिज हुआ बंद अब मुर्दों को भी जाना पड़ेगा श्मशान घाट तक घूम कर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना सागर जिले के बीना शहर में विकास के नाम पर जो हो रहा है वह कहीं ना कहीं गलत भी प्रतीत हो रहा है, दरअसल में बीना के सबसे पुराने अंडर ब्रिज जिसे झांसी गेट अंडर ब्रिज के नाम से माना जाता है वह अंडर ब्रिज अब रेलवे ने बंद करने की पूरी तैयारी कर ली है।

हालांकि इसका लगातार विरोध भी हुआ और संबंधित वार्ड के पार्षद बी डी रजक ने ज्ञापन देकर और अधिकारियों से बात करके भी इस ब्रिज को बंद ना करने की बात कही ।

इस ब्रिज के माध्यम से जहां लगभग 6 वार्डों के लोग बड़ी आसानी से रेलवे क्रॉसिंग पार करके शहर में आवागमन कर सकते थे वही मृतको के लिए भी इस ब्रिज के माध्यम से झांसी गेट शमशान घाट तक ले जाने में सुविधा रहती थी, अब मुर्दों को भी शमशान घाट तक ले जाने के लिए लगभग आधा किलोमीटर लंबा ओवर ब्रिज पर करना पड़ेगा और इसके बाद पुनः आधा किलोमीटर तक लौटकर शमशान घाट तक ले जाना पड़ेगा जनता की यह परेशानी कब हल होगी अभी यह कहना मुश्किल है फिलहाल इस अंडर ब्रिज को बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है।

झांसी गेट अंडर ब्रिज बंद करने की तैयारी मशीनों के माध्यम से होने लगी खुदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?