88 साल की शतरंज खिलाड़ियों ने दिखाया खेल का जलवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीपीसीएल के सहयोग से समन्वय मंडपम संस्था द्वारा प्रोजेक्ट लक्ष्य के अंतर्गत आयोजित द्वितीय फीडे रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ, दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में देशभर के 8 राज्यों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट के विजेता, दिल्ली से आए खिलाड़ी जगरीत मिश्रा रहे।
इस टूर्नामेंट की खास विशेषताएं यह थी कि इसमें 8 साल से लेकर 88 वर्षीय खिलाड़ी खेलते दिखे।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार जी उपस्थित रहीं, इनके अलावा सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य मंजू यादव, एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य एस पी तिवारी जी, रविंद्र जैन बार कौसिल अध्यक्ष, पार्षद भारती राय , सोनाली राय जन भागीदारी अध्यक्ष, बीपीसीएल से जयदीप पंसारी, जन भागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, बीपीसीएल बीना रिफाइनरी से सचिन देशकर जी, गणेश पाटेर हरिओम मिश्रा जी, संस्था समन्वय मंडपम के अध्यक्ष एम एल प्रजापति जी, सचिव सत्यजीत सिंह ठाकुर ,धर्मेंद्र सिंह ठाकुर , शतरंज प्रशिक्षक जफर खान, कुश्ती शिक्षक मनीष यादव, हर्ष ठाकुर आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?