देवरी नगर पालिका में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुल व्यूज़1

संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प

देवरी। देशभर में मनाए जा रहे संविधान दिवस के अवसर पर सागर जिले की देवरी नगर पालिका परिषद में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संविधान की शपथ ली और संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर विंझवार उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना के मूल भावों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता, न्याय और बंधुता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर पालिका अधिकारी मनोहर विंझवार, कामरान खान, श्रीकृष्ण पांडे, मनु जारोलिया, संतोष सोनी, नरेंद्र दीक्षित, सतीश प्रजापति सहित नगर पालिका परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संविधान दिवस के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संविधान की महत्ता, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए जनसेवा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *