

सागर के पीटीसी ग्राउंड पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ‘हरिसिंह गौर जी को आज नहीं तो कल भारत रत्न मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि हमारी सरकार ने 100 दिन से भी कम समय में सागर को विश्विद्यालय दिया। इसी सत्र से विश्विद्यालय कामकाज करना शुरू करने की बात कही।
मुख्य घोषणा –
सागर के साथ साथ सागर जिले के लिए मुख्यमंत्री यादव ने घोषणा करते हुए कहा, सागर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा इसका नाम- आचार्य विद्यासागर महाराज होगा। रविदास लोक में सड़क निर्माण होगा। मकरोनिया महाविद्यालय में पीजी क्लास इसी सत्र से बनाई जाएगी।
सागर जिले के बंडा महाविद्यालय भी स्नातकोत्तर विद्यालय के रूप में जाना जाएगा। सागर में हवाई यातायात राज्य स्तर पर शुरू किया जाएगा।
मोहन सरकार की शिक्षा नीति में सागर के आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज को बड़ी सौगात बनाया विश्वविद्यालय
उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए गए हैं, इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज सागर को रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय सागर किया गया है। आदेश के अनुसार लीडिंग कॉलेज विश्वविद्यालय की संगठक इकाई होगी, जिसके कारण महाविद्यालय का अस्तित्व बना रहेगा। विश्वविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2024-25 से शुरू होगा। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अलग से दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में पदों की स्वीकृति और अन्य विषयों की जानकारी अलग से आदेशों में दी जायेंगी।

