भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है- राव उदय प्रताप सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा के सदस्यता अभियान में सभी भाजपाई करें उत्कृष्ट प्रदर्शन

तेंदूखेड़ा (टीएमई न्यूज)। अंत्योदय के मंत्र का पालन करते हुए सबका साथ, सबका विकास के पथ पर चलने वाली भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ें, 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें, भाजपा परिवार का सदस्य बनें भारतीय जनता पार्टी गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मध्यप्रदेश सरकार में परिवहन व शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिं ने श्री भवन में आयोजित सदस्यता अभियान बैठक में सम्मिलित होकर सदस्यता अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने व केंद्र राज्य सरकार की महत्पूर्ण योजनाओं के प्रचार प्रसार करने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शाम 5 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ होगा, जन जन से अपील करते हुऐ मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा की 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने भाजपा के विशाल परिवार के सदस्य बनिए और राष्ट्र के नव निर्माण के संकल्पों की सिद्धि में योगदान दीजिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश पाठक, श्रीमती साधना स्थापक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिनेंद्र डागा, जिला महामंत्री राजीव सिंह ठाकुर व डॉ. हरगोविंद पटेल, नगर पालिका श अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के र्य विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष गण, महामंत्री जिला पंचायत सदस्य व नगरपालिका के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।