ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी ने श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा निबंध, पोस्टर, क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, विद्यालय स्टाफ एवं आम जनमानस को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। कहा कि वैध लाइसेंस, वैध फिटनेस, प्रदूषण, बीमा के वाहन चलाना, मादक पदार्थों का सेवन न करना, सड़क पर स्टंट न करना, सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग, हेलमेट लगाकर वाहन चलाना, ट्रिपलिंग न करना आदि के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट, स्टिकर वितरित किए गए। साथ ही प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 196 वाहनों का एम.वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।
अनुज सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट ललितपुर


