सादगीपूर्वक मनाई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती जिला कार्यालय पर हवन पूजन के साथ हुआ प्रसाद वितरण रक्तदान व गरीब बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व अनाथ बच्चों को कराया गया भोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  ललितपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नेताजी की जयंती शुक्रवार को सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रम के बीच मनाते हुए उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सपाईयों ने नेताजी के संघर्षो को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचितों के उत्थान में लगाया। उनके त्याग को कभी भुला नहीं जा सकता है। अब उनका कारवां उनके पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा हैं। जयंती के अवसर पर समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने मुख्य यजमान के रूप में विधि विधान के साथ हवन पूजन किया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। वहीं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पश्चात समाजवादी लोहिया वाहनी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लैड बैंक में करीब आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। तो वहीं समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी ने पनारी स्थित मदर टैरेसा चैरिटी पहुंचकर वहां मौजूद बच्चोंं को भोजन कराया। इसके पश्चात समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा ने ग्राम पटौरा स्थित आदिवासी बस्ती में पहुंंचकर आदिवासी समुदाय के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कर नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते हुए उनके विचार जन जन तक पहुुंचाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव आल्हा प्रसाद निरंजन, झांसी ललितपुर लोकसभा बूथ प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, शत्रुघन यादव, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, विजय सिंह यादव, खिलान सिंह यादव (कक्का), तुलसीराम अहिरवार, हरीसिंह यादव, भजन लाल कुशवाहा, संजय ग्वाला, रोहित राठौर, आकिब मंसूरी, शहरोज खान, प्रमोद इमलिया, जिजयावन, इखलाक मंसूरी, आरिफ कुरैशी, साबिर अली, दीपेश यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, गुलजारी लाल कुशवाहा, महेन्द्र यादव टिकैत, पुष्पेन्द्र यादव प्रतापपुरा, दीपक सेन, रामनरेश यादव भरतपुरा, राहुल रजक नीलू, रविकांत श्रीवास, जावेद खान वारसी, कैफी पठान, हरीमोहन यादव, नवल घावरी, शैतान सिंह यादव, महेश यादव, चंद्रभूषण सिंह, राजेश झा, रानू मंसूरी, बिट्टू यादव, शाकिर मंसूरी, अजब सिंह यादव, राजबहादुर सिंह, राजकुमार नाहर, प्रमोद कुशवाहा, भान सिह यादव, राममूर्ति तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मरणोपरांत की देहदान की घोषणा
सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा व समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राहुल अहिरवार गंगासार ने मरणोपरांत देहदान करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनके देह मेडीकल की पढ़ाई कर रहे बच्चों के काम आएगी।
सपाईयों ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान
सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, ज्योति सिंह लोधी, गीता मिश्रा, शत्रुघन यादव, परवेज पठान, तुलसीराम अहिरवार, बलराम अहिरवार, आसिफ खान, शाकिब अली, सचिन सोलंकी, वीर सिंह राजपूत, शैतान सिंह, आयुष सैनी लकी, हदेश मुखिया, सहित अनेक कार्यकताओं ने रक्तदान किया।
*अनुज सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट ललितपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।