पुलिस महकमे में मनाया गया झण्डा दिवस अनुज सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने ध्वजारोहण कर, पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। एसपी मो.मुश्ताक ने पुलिस ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक उ.प्र. द्वारा दिये गये संदेश को अक्षरश: पढ़कर सुनाया गया एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस- ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा दिये गये संदेश को पढ़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस- ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *