कैसे पहुंचीं श्रीजी इंस्टिट्यूट, गढ़ाकोटा हॉस्पिटल की दवाइया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़ाकोटा/ संस्थान के फर्जीवाड़े और सरकारी दवाइयों की पड़ताल में श्रीजी संस्थान से जुड़े लोगों की एक सूची प्राप्त हुई थी जिसमें समन्वयक पद पर धनंजय प्रजापति को दिखाया गया है। डॉक्टर विनोद – प्रजापति, डॉक्टर सुमित प्रजापति को संस्थान में मेडिकल डॉक्टर बताया गया है। इसी सूची में विनेश पटेल, अरविंद कुर्मी और कुमारी पूजा रोहित को संस्थान में इंस्ट्रक्टर बताया गया। कुमारी अर्चना प्रजापति लैब असिस्टेंट हैं, मोहित प्रजापति रिसेप्शनिस्ट है एवं आकाश पटेल असिस्टेंड के पद पर है। जिसमें अरविंद कुर्मी सागर जिले की रहली जनपद के अंतर्गत उमरा कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में सीएचओ के पद पर पदस्थ हैं।

इसी प्रकार सुरखी की करैया निवासी डॉक्टर ओमप्रकाश मिश्रा, जो रहली की गढ़ाकोटा हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब इस संबंध में गढ़ाकोटा हॉस्पिटल बीएमओ सूर्यांश से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां पर डॉक्टर ओमप्रकाश मिश्रा पदस्थ नहीं है वह सीखने के उद्देश्य से सुरखी से एक डॉक्टर है पटेल उनके साथ आते हैं। जो दवाइयां श्रीजी संस्थान से जप्त की गई है उसकी जांच रिपोर्ट कल 10:00 बजे तक दमोह सीएमएचओ कार्यालय मिल कर दी जाएगी।

सूत्रों की माने तो गढ़ाकोटा हॉस्पिटल से कुछ दवाइयां के बैच क्रमांक हैं, वह दवाई गढ़ाकोटा हॉस्पिटल से श्रीजी संस्थान में पहुंची थी। अब इसे इत्तेफाक कहे या फिर कुछ ओर की एक तरफ श्रीजी संस्थान से संबंध रखने वाला ओमप्रकाश मिश्रा गढ़ाकोटा हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करता है, तो वहीं दूसरी ओर गढ़ाकोटा हॉस्पिटल की कुछ दवाइयां श्रीज इंस्टिट्यूट में मिलती है यह जांच का विषय है। सभी व्यक्तियों का संबंध रहली विधानसभा से बताया जा रहा है जिस पर लोगों को राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्यवाही न होने की शंका जताई जा रही है।

इनका कहना है….

कमिश्नर कार्यालय से आदेश प्राप्त हुआ था कि जप्त की गई दवाइयां का परीक्षण करें कि वह शासकीय हैं या फिर नहीं जिसकी जांच का रिपोर्ट कमिश्नर कार्यालय में सपोर्ट कर दी गई है अब जांच का खुलासा वहीं से होगा।

डॉ सचिन मलैया उपसंचालक जेडी कार्यालय सागर उक्त मामले में जांच कमेटी बनाई गई थी जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासनिक कार्यवाही वहीं पूर्ण करेंगे, जिन्होंने छापा मार कार्यवाही की थी।

डॉ मुकेश जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह पंचनामा मांगा गया था जो बनाकर भेज दिया है, सीएमएचओ से पत्र आएगा उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी उसमें जांच चल रही है की दवाई कहां से प्राप्त हुई है उसके बाद जो निष्कर्ष निकलेगा कार्यवाही होगी।

शशिकांत पटेल बीएमओ पथरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?