दमोह/जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम जलेहरी, हरदुआ, कलेहरा से बहुत छात्र-छात्राएं अध्ययन हेतु जाती रहती हैं. पिछले कुछ दिन से बस न रोकने से स्कूली छात्र-छात्राएं परेशान थी, जिसके लिए उन्होंने पूर्व में चक्का जाम व शिकायत भी की थी. जिला परिवहन अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी गई थी, जिला परिवहन अधिकारी ने भी निर्देशित किया था कि स्कूली बच्चों को लेते हुए बसे जाएं, परंतु बुधवार की सुबह 10 बजे जब बस नहीं रुकी गई, तो खुशबु ट्रैवल्स की बस में छात्र-छात्राओं ने पत्थर मार दिया, जिससे उसका आगे का कांच टूट गया व बस में सवार महिला बैंक कर्मचारियों के सिर में चोट आई. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, वहीं परिचालक के द्वारा थाना जबेरा पहुंचकर लिखकर शिकायत दर्ज कराई गई है व कार्यवाही की मांग की. वहीं छात्र-छात्राओं ने भी थाना प्रभारी सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, कि बसों को रोका जाए. ताकि हम लोग स्कूल आ जा सकें. स्कूली छात्र-छात्राओं ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन-चार दिन से बस नहीं रुकी जा रही थी, जिसे हम लोग मगराय ग्राम से 3 किलोमीटर दूरी का सफर तय करके आई थी, वह वापस घर चली जाती थी. आज भी ऐसा हुआ तब जाकर कहीं यह घटना घटित हुई दमोंह ब्यूरों चीफ/अर्जुन सिंह लोधी


