दमोह/हम होगे कामयाव जागरूकता अभियान के अंतर्गत सायवर सेल, एस०जे०पी०यू शाखा दमोह, नव जागृति स्कूल दमोह में छात्र-छात्राओ को किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


दमोंह/पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे हम होगे कामयाव जागरूकता अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सायवर सेल दमोह, एस० जे०पी०यू शाखा दमोह द्वारा संयुक्तए रूप से महिला सुरक्षा/सायवर सुरक्षा के विषय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम नव जागृति स्कूल दमोह में आयोजित किया गया।
इस अभियान के दौरान छात्रों और छात्राओं को सायवर फ्रॉड जैसे डिजिटल अरेस्ट, फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन। च्ज्ञ फाइल्स, सोशल
मीडिया सुरक्षा, ओटीपी फ्रॉड आदि के साथ-साथ महिला सुरक्षा, महिला हेल्प लाईन 1090, चाईल्ड लाईन 1098, सायवर हेल्प लाईन 1930 नंबर
तथा सायवर पोर्टल www-cybercrime.gov.in के संबंध में जानकारी दी गई तथा सायवर फ्राड होने पर क्या करें और क्या न करें के संबंध में
बताया गया। साथ ही सायबर सेल दमोह की टीम द्वारा नगर दमोह में एटीएम स्पॉट पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर आमजन के लिए सायबर अपराधों से बचने के उपाय के लिए “क्या करें तथा क्या न करें” संबंधी पंपलेटों का वितरण किया गया • सराहनीय कार्य
उक्त कार्यक्रम में, सायवर सेल दमोह की टीम एवं एसजेपीयू० शाखा की टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।दमोंह ब्यूरों चीफ/अर्जुन सिंह लोधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?