ललितपुर/ गरीब परिवारों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में मिलेगी उच्च शिक्षा : डीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर /बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवेश देने में न हो कोताही, उच्चाधिकारी करें निरीक्षण
बच्चों की सुरक्षा के रखें पर्याप्त इंतजाम, सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश
मैस में जाकर भोजन की गुणवत्ता परखी, भोजन में उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने के दिये निर्देश
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ग्राम धौरा स्थित मण्डलीय अटल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केअधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना गरीब तबके के बच्चों के लिए की गई है, इनके लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं की जायें, बच्चों के लिए विद्यालय में अच्छा परिवेश, अच्छा खाना, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, खेल सहित सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। इसके लिए बच्चों को पर्याप्त खेलने का समय दिया जाए, शाम को खेलने का समय बढ़ाया जाए, ताकि वे शारीरिक रुप से भी मजबूत हो सकें। इसके साथ ही प्रत्येक माह बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और विद्यालय में सर्वसुविधायुक्त मेडिकल रुम स्थापित किया जाए। इसके अलावा विद्यालय में सुरक्षा के पर्यापत इंतजाम कराये जायें तथा सिक्योरिटी ऑडिट भी कराया जाए, इसके साथ ही विद्यालय में प्रवेश करने वाले कार्यदायी संस्था के वर्करों का पुलिस वैरिफिकेशन भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने मैस में जाकर बच्चों के दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी व निर्देश दिये कि बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों से ही भोजन बनाया जाए। उन्होंने विद्यालय के छात्रावास में जाकर बच्चों के कक्षों को देखा और बच्चों से बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी दशा में बच्चों के कमरे व शौचालय गंदे न मिलें, नियमित रुप से उनकी सफाई कराई जाये। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि विद्यालय में जनपद के उच्चाधिकारी भी निरीक्षण करते रहें तथा आकस्मिकता की स्थिति के लिए विद्यालय में जगह-जगह अधिकारियों व आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित दूरभाष नम्बर प्रदर्शित किये जायें। मौके पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल हीरालाल कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 6, 7 व 9 की कक्षाएं संचालित हैं, जिनमें कुल 356 बच्चे अध्ययनरत हैं। बच्चों को नियमित रुप से व्यायाम करायी जाती है व खेलने का पर्याप्त समय दिया जाता है। विद्यालय में सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम हैं। इस दौरान सीडीओ के.के.पाण्डेय, सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, एसडीएम सदर चन्द्रभूषण प्रताप, बीडीओ बिरधा, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
अनुज सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट ललितपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *