पंचम नगर मई 2025 तक प्रारंभ करने का प्रयास किया जायेगा
अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
दमोंह/प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल की अध्यक्षता में पथरिया के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जनपद की बैठक हर तीन महीने में एस डीएम लेवल पर बैठक होनी चाहिए, जो किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई, उसको अभी हमने सभी विभागों की समीक्षा बैठक की है। श्री पटैल ने कहा अगली बैठक में ये जितनी भी चर्चाए आई है, इनकी प्रोग्रेस और इसके क्या निराकरण हुआ, उस पे चर्चा की जायेगी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इससे जनता को लाभ तो होगा ही। साथ में मेरी भी जानकारी अपडेट हुई कि कहाँ कहाँ कौन से काम चल रहे हैं और क्या-क्या सरकार की मंशा है, उससे भी सबको अवगत कराया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने नगरपालिका, जनपद, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के कार्येां की समीक्षा करते हुए कार्यों में तीव्र गति लाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा बाईपास का प्रस्ताव भी भेजा गया। उसका भी फॉलो अप किया जायेगा। समीक्षा बैठक में वो सारे सारे प्रस्ताव की जानकारी आई है। फ़ोन पर हम बराबर चर्चा करेंगे और मंत्रियों से मिलकर के उसका फैसला करने का भी प्रयास। साजली और जुड़ी परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा पंचम नगर मई 2025 तक प्रारंभ करने का प्रयास किया जायेगा। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा सिंचाई विभाग की अलग से एक समीक्षा बैठक करेंगे जो भोपाल में सिंचाई मंत्री और प्रमुख सचिव के साथ बैठक कर निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा। दमोंह ब्यूरों चीफ/अर्जुन सिंह लोधी


