ललितपुर/श्रीराम विवाह पंचमी पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा मंदिर पर हुआ हवन पूजन का कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। श्रीहनुमान मंदिर कटरा बाजार समिति के तत्वाधान में श्रीराम विवाह पंचमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। इस अवसर पर श्रीरामराजा मंदिर से राम बारात के रूप में शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप के रूप में सवार होकर गुरु विश्वामित्र के साथ चल रही थी। जिनका जगह-जगह तिलक लगाकर, माल अर्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा रामराजा मंदिर आजाद चौक से सावरकर चौक, घंटाघर पानी की टंकी होते हुए महावीरपुरा, मदन मोहन महाराज के मंदिर में समापन हुआ। मंदिर कमेटी द्वारा टीका आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर बुंदेलखंडी मंगल गीत गा रही थी, जो एक आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम सा आनंद संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, गोविंद नारायण व्यास, ओमप्रकाश किलेदार, शशिकांत दीक्षित, धु्रव किलेदार, विवेक तिवारी, शिवनारायण, संध्या, कवि हृदय रविंद्र पाठक, हरीबाबू शर्मा, पंकज हुण्डैत, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, रामनरेश दुबे, राकेश रजक, अजय जैन, रामदास श्रोती, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक, रमेश सैन, कपिल तिवारी, भागवत नारायण शर्मा, रामगोपाल साहू, गिरीश पाठक, बृजेश चतुर्वेदी, बांके बिहारी चौरसिया, अनूप ताम्रकार, बाबूलाल तिवारी, शिवशंकर प्रेमी, शत्रुघ्न शुक्ला, हरविंदर सलूजा, बाबा काशीराम साहू, गौतमजी, विशाल पटेरिया, धर्मेंद्र कृष्ण तिवारी, डा.अक्षय टडैया, प्रशांत तिवारी आदि उपस्थित रहे। अंत में सीओ सदर अभय नारायण राय एवं पुलिस बल का नगर पालिका परिषद की कर्मचारी व समस्त मीडिया बधु का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।