

देवरी कला आजाद क्रिकेट क्लब ,ग्रामीण टूर्नामेंट क्रिकेट के फाइनल मैच में रानगिर की टीम ने 10 ओवर के निर्धारित मैच में रानगिर की टीम ने 4 विकेट पर 130 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहका पिपरिया की टीम 10 ओवर में ही 99 रन पर ढेर हो गई। मुख्य अतिथि अंकुश चौहान सरपंच प्रतिनिधि बरकोटी कला ने विजेता को ट्रॉफी व 11000 रू और उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 5500 रू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें मेन आफ़ द सीरीज मोनू राजपूत एवं मैन आफ द मैच का पुरस्कार रानगिर टीम के बल्लेबाज प्रेम को दिया गया।
आजाद क्रिकेट क्लब ,ग्रामीण टूर्नामेंट में फाइनल मैच में रानगिर की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रानगिर की टीम 10 ओवर के क्रिकेट प्रतियोगिता में 4 विकेट पर 130 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहका पिपरिया
की टीम 10 ओवर में 130 रनों के स्कोर का पीछा करके मात्र 99 रनों पर ही ढेर हो गई।
जिसमें मेन आफ़ द सीरीज रानगिर टीम के मोनू राजपूत रहे मेन आफ़ द मैच एवं गेंदबाज प्रेम रहे।
और जिसमें उपविजेता मेहका पिपरिया टीम के आयोजक यज्ञराज लोधी मैन ऑफ द फील्डर रहे। एवं उपविजेता टीम का 5500 रू एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

