खुरई ।थाना खुरई ग्रामीण पुलिस ने 04 नाबालिगों  को 24 घण्टे के अंदर  दस्तयाब कर सौंपा परिवार जनो को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खुरईसभी के परिवार जनो द्वारा खुशी जाहिर करते हुए पुलिस को दिया धन्यवाद

थाना खुरई ग्रामीण को 1सूचनाकर्ता नाबालिग के पिता ने सूचना लेख कराया कि इसका नाबालिक लड़का उम्र 17 वर्ष का गुरुकुल स्कूल खुरई पढ़ने गया था जो घर वापस नहीं आया, सूचना पर अप.क्र. 376/24 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया,

2 सूचनाकर्ता  निवासी बनहट ने सूचना लेख कराया कि इसका नाबालिक लड़का उम्र 15 वर्ष का गुरुकुल स्कूल खुरई पढ़ने गया था जो घर वापस नहीं आया, सूचना पर अप.क्र. 377/24 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया,

3 सूचनाकर्ता  निवासी तेवरी ने सूचना लेख कराया कि इसका नाबालिक लड़का उम्र 16 वर्ष का गुरुकुल स्कूल खुरई पढ़ने गया था जो घर वापस नहीं आया, सूचना पर अप.क्र. 378/24 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया,

4 सूचनाकर्ता  ग्राम धांगर ने सूचना लेख करायी कि इसका नाबालिक लड़का उम्र 16 वर्ष का गुरुकुल स्कूल खुरई पढ़ने गया था जो घर वापस नहीं आया, सूचना पर अप.क्र. 379/24 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया।

चार बच्चों के एक साथ गुम ,अपहृत होने की सूचना अत्यंत  गंभीर होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर, को सूचित किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय ने सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से टीम बनाकर बच्चों की पतारसी करने हेतु निर्देशित किया जिस पर


श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बीना श्री संजीव उइके एवं  एसडीओपी खुरई श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में उक्त नाबालिग बच्चों की पतारसी हेतु टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया टीम बनाकर अलग अलग संभावित स्थानों पर पतारसी की गई सभी प्रयासों के फलस्वरूप चारों बच्चों के एकसाथ बीना में होने की संभावना का पता लगा सभी टीमों को बीना के संभावित बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन आदि पर भेजा गया बीना  स्टेशन से सभी नाबालिग बच्चों थाने पर सूचना मिलने के 24 घण्टे के अंदर दिनांक 11.12.24 को दस्तयाब किया गया।
सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया सभी के परिजनों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, उनि धनेन्द्र यादव, सउनि हुकम सिंह कुमरे,सउनि जेपी यादव, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक नरेन्द्र, बाबूलाल, दिनेश, लोकेन्द्र, अनिल तथा सीसीटीव्ही कन्ट्रोल रूम आरक्षक प्रीतम सिंह का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?