ललितपुर ।गौतमबुद्ध नगर की जेल भाकियू लोकशक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम सीओ सदर को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। गौतमबुद्ध नगर में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किये गये किसान नेताओं की सा-सम्मान रिहाई और तीनों प्राधिकरण की समस्याओं के जल्द निस्तारण को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने प्रदेश मुख्य सचिव कुं.गजेन्द्र सिंह बुन्देला हैट्रिक प्रधान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि गौतमबुद्ध नगर की जेल में विगत 3 दिसम्बर से बन्द आंदोलनकारी किसान नेताओं को सा-सम्मान रिहा किया जाये। बताया कि शासन को अधिकारियों द्वारा दी गयी गलत फीडबैक के चलते किसानों को बंद किया गया। अन्यथा किसान जिन मांगों को लेकर वर्ष 2012 से लगातार उठा रहे हैं, उन्हें गहनता से किसी ने विचार नहीं किया। उन्होंने किसानों की समस्त समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग उठायी। ज्ञापन देते समय संरक्षक हरदयाल सिंह लोधी एड., जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, अनूप ताम्रकार, भगवत प्रसाद नायक, हरचरन सिंह, शिशुपाल सिंह, पप्पू यादव, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *