गढ़ाकोटा -नगर में आज मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं के अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के करीब आठ स्कूलों के पात्र छात्र एवं छात्राओं को 440 साइकिल पूर्व मंत्री एवं विधायक पंडित गोपाल भार्गव ने हाई सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में एक कार्यक्रम में दी
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं वंदन से हुआ स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ एक नृत्य भी प्रस्तुत किया कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी जनपद अध्यक्ष रहली प्रतिनिधि सुरेश कपस्या सहित नगर के पार्षद एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम में सुरेश कपस्या ने स्कूल के विकास के लिए कई बात छात्राओं के सामने रखें वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने भी पंडित गोपाल भार्गव से ऐसे स्कूल के विकास के बारे में छात्राओं को बतलाया उन्होंने कहा कि इस स्कूल में मंच पर विराजमान सभी लोग इसी स्कूल में पढ़े लिखे हुए हैं इसलिए ऐसे स्कूल से सबका लगाव है एवं इस स्कूल को एक आदर्श स्कूल बने ऐसी उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों से अपील की
बेटियां दो कुल को तारने वाली होती है – – पंडित गोपाल भार्गव
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित गोपाल भार्गव ने कहा कि यह सब मेरी बेटियां हैं बेटी हमेशा दो कुलों को तारती हैं जबकि लड़के एक कुल पर आश्रित रहता है
शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में बनी एक डेढ़ सौ साल पुराना भवन को संजो कर रखा जाएगा उसको मिटाया नहीं जाएगा पंडित गोपाल भार्गव ने कहा कि उक्त स्कूल में एक डेढ़ सौ साल पुराना भवन है वह इतना मजबूत बना है कि उसको सजो के रखना जरूरी है उसकी देखरेख बहुत जरूरी है बाकी और जो भी शेष कमरे खराब क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनका नया बनवा दिया जाएगा
कार्यक्रम में इस वर्ष भी मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग की निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत संकुल केंद्र के अंतर्गत संचालित शालाएं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ाकोटा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडिया अग्रसेन शासकीय हाई स्कूल चौरई शासकीय हाई स्कूल रोन शासकीय हाई स्कूल रेगुआ हाई स्कूल उदयपुरा शासकीय साबुलाल कन्या हाई स्कूल नदीपार गढ़ाकोटा एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला गढ़ाकोटा के पात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण माननीय पंडित गोपाल भार्गव द्वारा किया गया



