शाजापुर।गतिरोधक हटाने की ग्रामीणो ने की मांग आए दिन होती है दुर्घटनाएं कालापीपल विधानसभा के क्षेत्र खाटसुर से पोलायकला रोड पर हिमालेश्वर महादेव मंदिर के समीप बने गतिरोधक की उचाई व मोटाई अधिक होने से दुर्घटनाएं घटित हो रही है लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है यहां पर पूर्व में भी कई दुर्घटना घटित हो चुकी है। आज फिर शनिवार शाम 6:00 बजे पोलायकला से अपने घर की ओर शुजालपुर जा रही बाइक पर सवार महिला ज्योति बाई उम्र 60 वर्ष निवासी शुजालपुर गतिरोधक की ऊंचाई व मोटाई अधिक होने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया ओर वहा बाइक से नीचे गिर गई जिससे उसके हाथ और सिर में चोट आई है ज्योति बाई को हंड्रेड डायल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोलायकला ले जाया गया आए दिन इस रोड पर गतिरोधक की मोटी और ऊंचाई अधिक होने से दुर्घटना घटना घटी हो रही है फाजलपुर निवासी ग्रामीण हिमालेश्वर समिति के कोषाध्यक्ष दौलात सिंह दांगी ने गतिरोधक की मोटाई और ऊंचाई से जो दुर्घटना घटित हो रही है उन्हें नियंत्रित करने के लिए गतिरोधक हटाने की मांग प्रशासन से की है ताकि आए दिन दुर्घटनाएं घटित ना हो।टुडे एमपी एक्सप्रेस……. दिलीप महेश्वरी*


