शाजापुर ।पुलिस ने सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर सीएम राइज विद्यालय मोहन बड़ोदिया में छात्र छात्राओं को किया जागरूक.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाजापुर ।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में दिनांक 01 फरवरी से 11 फरवरी तक साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर विशेष अभियान ’’सेफ क्लिक’’ चलाया जा रहा है, साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु संचालित “सेफ क्लिक अभियान” में कार्ययोजना अनुसार आज दिनांक 10 फरवरी दोपहर 12 बजे मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास के निर्देश पर मोहन बड़ोदिया थाने से एएसआई सैय्यद मेहमूद अली,प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा द्वारा सीएम राइज विद्यालय मोहन बड़ोदिया के छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. शाजापुर पुलिस के द्वारा सायबर जागरुकता अभियान के परिपेक्ष्य में व्यापक सुरक्षा अभियान के अन्र्तगत सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षात्मक उपयोग एंव सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। सेफ क्लिक अभियान के तहत बैनर पोस्टर एंव प्रदर्शनी के माध्यम से  स्कूल/कॉलेज/सार्वजनिक स्थानों पर आमजन/छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधों से जागरूक करने हेतु साइबर संवाद ‘ कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उन्हें विस्तार से साइबर अपराध क्या है एवं इनसे बचने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है साथ ही साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन 1930 पर सूचना देने हेतु बताया गया । आज सोमवार को मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज,ग्राम पंचायत, चौराहे सहित सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा.महेश जैन मोहन बड़ोदिया शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।