तेंदूखेड़ा ।धूमधाम से मनाया  विधायक के पुत्र शिवराज सिंह पटेल  का जन्मदिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेंदूखेड़ा –  विधानसभा क्षेत्र से विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मुलायम भैया के सुपुत्र शिवराज सिंह पटेल ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनकी लंबी आयु व स्वस्थ रहने की कामना कीl शिवराज सिंह पटेल ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया साथ ही क्षेत्र से आए बुजुर्ग का भी आशीर्वाद लिया।  इस अवसर पर उन्होंने अपने  निवास रीछा स्थान पर केक काटकर कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा किया और आवासीय परिसर में फलदार आम का पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि धरती को हराभरा बनाने और शुद्ध वायु उपलब्ध कराने के लिए हर कार्यकर्ता को एक एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। मौके पर कार्यालय में स्टाफ विधायक के निज सचिव आंनद श्रीवास्तव,पीएसओ रामवीर राणा,शोशल मीडिया प्रभारी राहुल कौरव, ब्रजेश कौरव, प्रशांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।संवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?