

थाना बीना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर भोपाल के आदतन आरोपियो के कब्जे से 400 ग्राम चांदी के जेवरात किये जप्त ।
बीना
दिनांक 25 जून को फरियादी अनिल कुमार पिता श्मामलाल सोनी उम्र 52 वर्ष निवासी कटरा वार्ड बीना ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि इसकी सोने चांदी की दुकान से दिनांक 24-25.06.25 की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु मुखबिर तैनात किये गये एवं आरोपियो की तलाश हेतु तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियो की सतत तलाश पतारसी की गयी जो आरोपी रोहित उर्फ मुन्ना निवासी बैरसिया थाना बैरसिया जिला भोपाल द्वारा घटना को घटित करना पाया जाने से आरोपी रोहित उर्फ मुन्ना की तलाश पतारसी की गयी जो जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी रोहित उर्फ मुन्ना थाना कोतवाली जिला सीहोर के दो चोरियों के प्रकरण में सीहोर के जेल में निरुद्ध होने से मान. न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर सीहोर जेल पहुचकर आरोपी रोहित उर्फ मुन्ना पिता कमलेश शिल्पकार उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 सिलावट मोहल्ला बैरसिया थाना बैरसिया जिला भोपाल से पूछताछ की गयी जिसने अपने साथी दीपक उर्फ बच्चा लोधी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया ।
प्रकरण में आरोपी दीपक उर्फ बच्चा लोधी की तलाश पतारसी कर जानकारी प्राप्त की गयी जो उक्त आरोपी थाना तरेंन जिला राजगढ के चोरी के अपराध में सारंगपुर जेल में निरुद्ध होने से विधिवत कार्यवाही कर उक्त दोनो आरोपियो का 5-5 दिन का पुलिस रिमाण्ड माननीय न्यायालय बीना से प्राप्त कर आरोपियो से पूछताछ की गयी जो आरोपी दीपक उर्फ बच्चा लोधी पिता अजब सिह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी मानाकुण्डा थाना नजीराबाद भोपाल के कब्जे से 400 ग्राम चांदी जैसी धातु के जेवरात जप्त की गयी । दोनों आरोपी चोरी के आदतन अपराधी है जिनपर कई जिलो में अपराध पंजीबद्ध हैं ।
जप्ती मशरुका – 400 ग्राम चांदी जैसी धातु के जेवरात ।
सराहनीय कार्य – निरी.अनूप यादव, प्रआऱ. गजेन्द्र मिश्रा, प्रआर. विजय गौतम ,प्रआऱ संदीप प्रधान,आर. सूरज शर्मा, आर.भूपेन्द्र सोलंकी, आर.ब्रजेन्द्र सिह, आर.अमित जाट,आर.प्रेमजीत सिंह,आर.राहुल सोलंकी ,आर.युधिष्टिर,आर. महिला आर ममता, महिला आर.रेवती ,महिला आऱ. राखी की सराहनीय भूमिका रही।






