इंदौर।श्री जी अभिषेक ग्रुप,इंदौर  की टीम ने आज 41 वां अभिषेक इंदौर के स्कीम नंबर 71 में  स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में अभिषेक व  शांतिधारा की*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंदौर । के स्कीम नंबर 71 में स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय के संस्थापक संरक्षक श्री सनत आरती जैन ने बताया कि आज प्रातः मंदिर में श्री जी अभिषेक टीम जो प्रति रविवार इंदौर शहर के अलग-अलग मंदिर में क्रमशः जाकर प्रातः श्री जी का अभिषेक व शांतिधारा करते हैं, यह 41 वां मंदिर है l मंदिर में  उपस्थित सभी जनों ने बड़े भक्ति भाव से भक्ति की, श्री जी का अभिषेक किया व शांतिधारा आरती सनत जैन के मुखार बिंद से बोली गई व अर्ध भी प्रभुजी के चरणों में अर्पित किए गए  इस टीम के संयोजक नीलेश सेठी ने बताया कि इंदौर शहर के सभी मंदिर में जाकर अभिषेक करने की भावना है,आज 41 वां दिन था,आज हमें यह सुअवसर स्कीम नंबर 71 में  मिला l
यहां की भक्ति को देखकर हम सभी भाव-विभोर हो गए l
मंदिर के मंत्री सुनील जैन ने बताया यह वर्ष प्रथमाचार्य श्री 108 शान्तिसागरजी महाराज का  आचार्य पद प्रतिष्ठापना शताब्दी महोत्सव भी मनाया जा रहा है, एवं राष्ट्रीय संत आचार्य शिरोमणि,वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री 108  वर्धमान सागरजी महाराज के 75 वां हीरक जन्म जयंती के अवसर पर 75 दिन की श्री भक्तामर आराधना 48 दीपकों से प्रतिदिन हो रही है, यह आराधना श्री आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के दिन से लेकर श्री महावीर जयंती तक होगी l इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया श्री जी अभिषेक टीम इंदौर के विभिन्न जिनालयों के दर्शन,अभिषेक,शांतिधारा  का पुण्य लाभ ले रहे है,यह सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, अपितु संपूर्ण भारत में जैन समाज में यह पहली टीम होगी जो,इंदौर जैसे बड़े नगर में स्थित सभी जिनालयों में पहुंचकर यह कार्य कर रही है l धामनोद समाज के अध्यक्ष महेश जैन, सचिव दीपक प्रधान ने टीम की श्रेष्ठ कार्यों की सराहना करते हुए स्कीम नंबर 71 मंदिर के पदाधिकारियों,कार्यकर्ता, सदस्यों को बधाई दी, धार्मिक आयोजन के लिए आभार संरक्षक निखिल,विशाल, रिया जैन ने माना l*दीपक प्रधान की विशेष रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।