केपटाउन टेस्ट से पहले कप्तान रोहित को मिली अच्छी खबर, इस खिलाड़ी की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Indian Cricket Team- India TV Hindi

Image Source : GETTY
भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। सेंचुरियन के मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिनों के अंदर ही खत्म हो गया। टीम इंडिया को इस मैच में एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी का टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें पहले टेस्ट में अनफिट होने की वजह से नहीं खेलने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की इस मैच में वापसी देखने को मिल सकती है।

रवींद्र जडेजा ने शुरू की प्रैक्टिस

रवींद्र जडेजा सेंचुरियन टेस्ट में पीठ में दर्द की कारण नहीं खेल सके थे, जिसके चलते उनकी जगह पर प्लेइंग 11 में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया था। अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से इस मुकाबले में कुछ खास योगदान देने में सफल नहीं हो सके थे। वहीं पीटीआई की खबर के अनुसार केपटाउन टेस्ट मैच से पहले रवींद्र जडेजा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है, जिसमें वह वॉर्म अप के दौरान काफी सहज नजर आ रहे थे। सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन लंच के समय मुकेश कुमार के साथ लगभग 20 मिनट तक प्रैक्टिस विकेट पर गेंदबाजी का अभ्यास किया था। साउथ अफ्रीकी हालात में जडेजा भले ही गेंद से उतने खतरनाक साबित ना हो लेकिन निचलेक्रम में वह एक बेहतर बल्लेबाज के तौर पर विकल्प जरूर देते हैं, जिसमें पिछले कुछ सालों में उन्होंने विदेशी दौरों पर अहम समय पर महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

अश्विन की जगह पर शामिल किए जा सकते जडेजा

केपटाउन टेस्ट में यदि रवींद्र जडेजा की प्लेइंग 11 में वापसी होती है तो उन्हें रविचंद्रन अश्विन की जगह पर शामिल किया जा सकता है। जडेजा ने अब तक साउथ अफ्रीका में एक ही मुकाबला खेला जिसमें वह गेंद से जहां 6 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए थे, तो वहीं बल्ले से 8 रन ही बना सके थे। जडेजा ने अब तक अफ्रीकी टीम के खिलाफ टेस्ट में 42 विकेट हासिल किए हैं।

(PTI INPUT)

ये भी पढ़ें

 

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को हुआ नुकसान, WTC अंक तालिका में खिसक गई टीम

IND vs SA: टीम इंडिया ने इस नए खिलाड़ी को किया टीम में शामिल, अगले मैच में कर सकता है डेब्यू

Latest Cricket News

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।